Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

समाज की सेवा में जुटी है स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट की टीम

दिल्ली। स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट (रजि.) की टीम समाज की सेवा में पूरी ताकत से जुटी हुई है। 5 मई को भारत की एथलीट इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट चैम्पियन अंजली पाल (ग्राम अटेरना तहसील सरधना जिला मेरठ) की शादी में शामिल होने व कन्या दान करने के लिए संस्था के तमाम पदाधिकारी पहुंचे और उन्होंने अंजली पाल को मोमेंटो दिया। टीम में दिल्ली के समाजसेवी जे.डी. पाल, यशपाल सिंह (प्रधान जी), राम प्रकाश पाल, सुरेश चंद्र पाल, मास्टर मंगत राम पाल, महेश चन्द पाल, ललित कुमार, सुबोध कुमार (सिंह किचन गैलरी) बेगमपुर, मास्टर रविंद्र होल्कर गाजियाबाद, श्रीमती भोजरानी पाल, लता पाल, गीता रानी पाल साहिबाबाद व गीता रानी पाल (पत्नी महेश चंद पाल) ने अंजली पाल को सुखी विवाहित जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अंजली पाल की माताजी, पिताजी, भाइयों व कुटुंब परिवार ने समस्त टीम का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनी है कि ट्रस्ट द्वारा समाज के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं जिनमें जरूरतमंद बच्चों को किताबें, ड्रेस आदि से लेकर उनकी बेहतर शिक्षा की व्यवस्था करना, गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराना, बेसहारा वृद्ध महिलाओं व पुरुषों की देखभाल करना आदि के साथ ही समाज के सम्मान को बढ़ाने व संस्कृति की रक्षा करने के कार्य शामिल हैं। ट्रस्ट द्वारा पाल बघेल धनगर समाज के जिन मेधावी छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व उपहार देने के लिए शीघ्र ही प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की है। इसके लिए योग्य छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट व आधार कार्ड की फोटो कॉपी व एक पासपोर्ट साइज फोटो 25 मई तक संस्था के पदाधिकारियों के पास जमा करा सकते हैं। इसके लिए संपर्क सूत्र -9999903344, 8128934394, 9958362969, 8700153018, 9953335197, 9354008031 हैं। -ब्यूरो

4 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
J. D. Pal

❤️ ❤️

संबंधित खबरें

Scroll to Top
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x