कानपुर। केशवपुरम में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चाचा-भतीजे की मौत के बाद 27 सितंबर की सुबह आल इंडिया बैकवर्ड क्लास फेडरेशन (एआईबीसीएफ) की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव डबल पुलिया स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल के गेट के बाहर रखकर मुआवजे की मांग पर बैठ गए। एआईबीसीएफ की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा अटल पाल ने स्कूल प्रशासन पर दबाव बनाने का काम किया जिससे स्कूल प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 5-5 लाख रुपये देने की बात पर हामी भरी। श्रीमती प्रतिभा अटल पाल के प्रयास से 50-50 हजार रुपये नगद दोनों परिवारों को दाह संस्कार के लिए अलग से मिले और दोनों मृतकों की पत्नियों को स्कूल में अच्छी नौकरी दिलवाने तथा साथ में बच्चों को फ्री एजुकेशन इंटर तक दिलवाने का आश्वासन दिया गया। इस मुहिम में एआईबीसीएफ की टीम के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत पाल, प्रदेश प्रभारी अमित कैलाश पाल, प्रदेश महासचिव उमाकांत पाल, प्रदेश सचिव पेरियार संतोष, बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष देवनारायण पाल, कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष अटल पाल, प्रदेश अध्यक्ष युवा विवेक पाल, प्रो. जितेंद्र पाल, एड. आयुष पाल, अंकित पाल आदि साथ में रहे। -ब्यूरो
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चाचा-भतीजे की मौत, एआईबीसीएफ की टीम ने दिलाया इंसाफ
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted