गंजों के शहर में कंघी बेचने से
क्या फायदा?
अंधों के सामने दीपक जलाओ
या मशाल, अंधेरा ही रहता है।
सूरज का बयान
करने से क्या फायदा?
कोलाहल में रहने वाले
सुरताल का जिन्हें पता ही नहीं
भैंस के सामने बीन
बजाने से क्या फायदा?
मुर्दों के शहर में अजान मत करो
सो रहे हैं लोग काहिलों की तरह
बेचारों को जगाने से क्या फायदा?
-नारायण प्रसाद पाली
वरिष्ठ नागरिक साहित्यकार गडरिया समाज छत्तीसगढ़
मो. 9575761235
जगाने से क्या फायदा?
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted