
अहमदाबाद। 25 सितंबर को ओढव क्षेत्र के माहेश्वरी सोसायटी के कमलेश पार्क निवासी मुकेश मैकूलाल पाल की धर्मपत्नी सीमादेवी उम्र 42 वर्ष की एक कंपनी में काम करते समय लिफ्ट में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। कंपनी मालिक द्वारा कोई मदद न मिलने पर महिला का शव दो दिन तक बिना अग्नि संस्कार के अस्पताल में पड़ा रहा। दूसरे दिन आॅल इण्डिया धनगर समाज महासंघ की टीम को सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा ओढव थाने पर जाकर मालिक को पुलिस को सौंप उस पर मुकदमा दायर करवाया गया तथा उसके बाद ही महिला के शव का अग्नि संस्कार किया गया। बड़ी ही जद्दोजहद के बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। समाज के पदाधिकारियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर धनगर, प्रदेश अध्यक्ष रमेश पाल, शहर अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बघेल, मीडिया इंचार्ज रजनीश पाल, युवा अध्यक्ष शंकर पाल, युवा महामंत्री कुलदीप पाल, ओढव के उपाध्यक्ष संतोष पाल, अमराईवाडी वॉर्ड के मंत्री प्रेमचंद बघेल, अंकलेश्वर से मुकेश पाल सहित समाज के लगभग दो सौ से अधिक लोग मौजूद रहे। समाज द्वारा शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। -ब्यूरो