गुना। योग एवं योगासन क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि जिले के प्रसिद्ध योगाचार्य महेश पाल को मधुबन हरियाणा में आयोजित हो रही आॅल इंडिया पुलिस गेम नेशनल योगासना प्रतियोगिता में मुख्य योगासना जज की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चयनित किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 23 मई से प्रारम्भ हुई जो 27 मई 2026 तक मधुबन, हरियाणा में आयोजित की जाएगी। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस विभागों से जुड़े योगासन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में योगासन की विभिन्न विधाओं में मुकाबले आयोजित होंगे, जिनका मूल्यांकन अनुभवी एवं तकनीकी विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा किया जाएगा। ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन में योगाचार्य महेश पाल को मुख्य निर्णायक की जिम्मेदारी मिलना जिले एवं प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। योगाचार्य महेश पाल लंबे समय से योग एवं योगासन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अनेक राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक, प्रशिक्षक एवं तकनीकी मार्गदर्शक की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी योगासन तकनीक, निष्पक्ष निर्णय क्षमता एवं खिलाड़ियों के प्रति सकारात्मक मार्गदर्शन के कारण उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान प्राप्त है। योगाचार्य महेश पाल ने योग शिक्षा में उच्च अध्ययन करते हुए एम.ए. एवं पीएचडी इन योग में रिसर्च का कार्य भी कर रहे हैं। वर्तमान में वे योगासन खेल के प्रचार-प्रसार एवं युवा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में अनेक खिलाड़ियों ने जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर योगाचार्य महेश पाल के परिवारजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न योग संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं योगासन फेडरेशन एवं खेल प्रेमियों ने कहा कि महेश पाल का चयन योगासन क्षेत्र में उनकी वर्षों की मेहनत, समर्पण और अनुभव का परिणाम है। स्थानीय योग एवं खेल जगत में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है। लोगों का मानना है कि योगाचार्य महेश पाल का यह चयन आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों एवं योग साधकों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा तथा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गौरवान्वित करेगा। हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक
ऑल इंडिया पुलिस गेम नेशनल योगासना प्रतियोगिता में योगाचार्य महेश पाल को मिली मुख्य योगासना जज की जिम्मेदारी
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted