हरिकमल दर्पण की पुनर्स्थापना के 6 वर्ष पूरे होने को हैं। सातवां पुनर्स्थापना दिवस 5 जनवरी 2026 को मेरठ में धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। समाज के सभी प्रमुख लोगों से हमारी अपेक्षा है कि वे इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी बढ़-चढ़कर करें क्योंकि हरिकमल दर्पण किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि पूरे गडरिया समाज की आन-बान-शान का प्रतीक बन चुका है। हरिकमल दर्पण समाचार पत्र के साथ ही हमारा न्यूज पोटर्ल हरिकमल दर्पण डॉट कॉम भी चल रहा है। इसके साथ ही हमने हरिकमल दर्पण प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक मीडिया हाउस भी बनाया है। संभवतः नए वर्ष में हम एक नए अंदाज में देश के मीडिया क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो जाएंगे। इसके लिए हमें समाज के सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। आइये, हमारे साथ जुड़ें और अपनी आवाज को बुलंद करें।
इस हफ्ते इन्हीं शब्दों के साथ जय पाल समाज!
-निरंजन सिंह पाल
अपनी आवाज बुलंद करें!
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments