Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

केशव पाल का अटल आवासीय विद्यालय में भी चयन

मेरठ। कमिश्नरी (पांच जिलों) में ओबीसी वर्ग में ग्राम मानपुर निवासी कृष्ण पाल के सुपुत्र केशव पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के साथ उनका चयन अटल आवासीय विद्यालय में भी हो गया है। इससे पहले केशव पाल का चयन नवोदय विद्यालय में हो चुका है, जो उनकी निरंतर मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है। केशव की सफलता के पीछे उनके दादा भगवान सिंह पाल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने नियमित रूप से पढ़ाई कराते हुए मार्गदर्शन दिया, अनुशासित दिनचर्या बनवाई और निरंतर प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप केशव ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। केशव पाल की इस सफलता पर परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x