मेरठ। यहां शताब्दीनगर स्थित द प्रतिभा इंटरनेशनल स्कूल में 8 अप्रैल को योग शिविर का आयोजन योगाचार्य अभिषेक राणा (संघी) के नेतृत्व में किया गया जिसके मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि व जिला मंत्री रोबिन, जिला उपाध्यक्ष नितिन बैंसला, प्रशांत व राजकुमार रहे। विद्यालय में योगाचार्य (अभिषेक) के द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग आसन सिखाए गये। विद्यालय के प्रबन्धक लोकेश पाल ने बच्चों के कार्य को सराहा और बच्चों को सकारात्मक ऊर्जा को ऐसे ही बनाये रखने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में तरुषी डोयला, शिल्पा डबास, एमके गौतम, स्वाति व अन्य सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। -ब्यूरो
द प्रतिभा इंटरनेशनल स्कूल में हुआ योग शिविर का आयोजन
Nice