प्रयागराज। गुजरात पाल महासभा के संस्थापक नेम सिंह बघेल ने समाज को पहचान दिलाने हेतु एक और साहसिक कदम उठाया है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती पर अवकाश को लेकर याचिका दायर कर दी है। इस बात का पता लगते ही प्रयागराज पाल समाज संगठन के पदाधिकारी नेम सिंह बघेल से मिलने कोर्ट में ही सैकड़ों की संख्या में पहुंच गए और उनका स्वागत सम्मान किया। इसके बाद नेम सिंह बघेल को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर घाट पर ले जाकर मातेश्वरी की अरबों खरबों की संपति को दिखाया, जिसे आज बाहुबलियों द्वारा अपने कब्जे में कर लिया गया है। इससे पहले प्रशासनिक अधिकारी कामता राम पाल (अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज) ने नेम सिंह बघेल से मुलाकात की तथा उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य को नई दिशा देने हेतु वायदा किया। इस अवसर पर अधिवक्ता एमके राजपाल, भोला शंकर पाल, विनोद कुमार पाल, रन सिंह पाल, ओमवीर सिंह पाल, नागेंद्र पाल आदि शामिल रहे। -ब्यूरो
नेम सिंह बघेल का हुआ प्रयागराज में भव्य स्वागत
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments