Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

मुजफ्फरनगर में अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति के अनावरण की तैयारियां तेज

मुजफ्फरनगर। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति के अनावरण की तैयारियां यहां तेज हो गई हैं। 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत नुमाइश मैदान में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। रोजगार मेले के सफल आयोजन हेतु हेलीपैड निर्माण, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, पेयजल, विद्युत एवं स्वच्छता सहित समस्त व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया गया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता एवं सुव्यवस्थित ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण की जाएं, जिससे कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक एवं गरिमापूर्ण रूप से संपन्न हो सके। -शरद पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x