मैनपुरी। अहिल्याबाई होल्कर किसान सेवा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 5 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों का आरोप है कि कोतवाली प्रभारी की ओर से निष्पक्ष कार्रवाई न करके निर्दोष व्यक्ति का उत्पीड़न किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शत्रुघ्न पाल ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता रवि पाल और पंकज पाल एवं उनके परिजनों के खिलाफ पुलिस की ओर से अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस पर रवि, पंकज और उनके परिवार के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस दौरान लख्मीचंद्र बघेल, गौरव पाल, लोकेंद्र पाल, प्रदीप, शीतल पाल, सत्यपाल, रवि पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
मैनपुरी में अहिल्याबाई होल्कर किसान सेवा संगठन ने किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments