Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

वृद्धावस्था

पति-पत्नी दोनों ही एक-दूसरे के लिए चिंतित रहते थे। पता नहीं, पहले पहल आखिरी सांस कौन ले और फिर आगे क्या होगा…! मृत्यु का अटल सत्य पति को भी मालूम था और पत्नी को भी। दोनों का मोह एक-दूसरे के प्रति गहरा था। पति चाहता था कि पत्नी बैंक, डाकघर, एवं एलआईसी, अन्य कार्यालयों के बारे में जाने, इंटरनेट सीखे ताकि कागजी कार्य सहजता से कर पाए, आॅनलाइन कार्य भी स्वयं ही कर पाये। और पत्नी चाहती थी कि पतिदेव स्वयं घर के कार्य सीख लें, जैसे-खाना बनाना, कपड़े धोना, साफ-सफाई आदि। बहुत सोचने के उपरांत एक दिन एक-दूसरे ने उक्त समस्या पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया। पति ने पत्नी को साथ लेकर कार्यालयों के फॉर्म आदि भरना सिखाया, स्मार्टफोन से इंटरनेट चलाना सिखाया और भी जरूरी कार्य सिखाये। वहीं पत्नी ने भी बीमारी का बहाना बनाकर पति महोदय से खाना बनाना व घर के अन्य कार्यों को करने की कला भी सिखा दी। अब वे दोनों निश्चिंत थे। वृद्धावस्था का दर्द उन्हें कमजोर नहीं कर रहा था। मन हल्का हो चुका था। तृप्तभाव से पति पत्नी जीवन का आनंद लेने लगे।
-मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
गॉव-रिहावली, डाक-तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा-283111
मो. 9627912535

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x