Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

मुरादाबाद में अखिल भारतीय पाल महासभा की बैठक में कई निर्णय

मुरादाबाद। 26 मार्च को अखिल भारतीय पाल महासभा की बैठक रामलाल पाल के आवास पर बुद्धि विहार में आयोजित की गई। बैठक में पाल सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में वक्ताओं ने मुरादाबाद मंडल की नई टीम से अपनी नाराजगी व रोष व्यक्त किया और आगामी चुनाव के लिए समाज को संकेत दिए। कहा कि पाल समाज बीजेपी का पक्का वोट बैंक रहा है परंतु पाल समाज को मुरादाबाद में भाजपा ने संगठन में कोई पद व जिम्मेदारी नहीं दी है, पूर्णरूप से पाल समाज की अनदेखी की गई है। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय तो पाल बघेल धनगर समाज का उपयोग केवल वोट के लिए करती है लेकिन जब संगठन में पद की जिम्मेदारी की बात आती है तो समाज को पूरी तरह दरकिनार कर दिया जाता है। पदाधिकारियों का आरोप है कि नई कार्यकारिणी में पाल समाज के एक भी व्यक्ति को स्थान नहीं दिया गया है जिससे समाज में भारी रोष व्याप्त है। महासभा के एक वक्ता ने भाजपा जिला अध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सोची समझी-साजिश बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से टीम का गठन किया गया है उससे साफ लगता है कि स्थानीय भाजपा नेतृत्व पाल समाज के हितों के खिलाफ काम कर रहा है, इससे समाज में जबरदस्त रोष व्याप्त है। महासभा ने चेतावनी दी कि जल्द ही समाज का एक मंडलीय सम्मेलन किया जाएगा जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। मंडलीय सम्मेलन में कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है। भाजपा ने नगर निगम व नगर पालिकाओं में भी पार्षद, सभासद मनोनीत नहीं किए हैं। भाजपा के वर्तमान नेता व जनप्रतिनिधि अपने-अपने समाज के लिए कार्य कर रहे हैं और संगठन में भी अपने समाज के व्यक्तियों को दायित्व दे रहे हैं। अब पाल समाज चुप बैठने वाला नहीं है, वर्ष 2027 के चुनाव में पाल बघेल धनगर समाज एकमत होकर भाजपा को बताएगा कि हम बंधुआ मजदूर की तरह वोटर नहीं हैं, भाजपा के नेता यह समझ लें कि पाल समाज की अनदेखी अब नहीं चलेगी। स्थानीय नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने पार्टी का नारा ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ के सिद्धांत के अनुरूप कार्य नहीं किया है जबकि किसी भी समाज की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता नौबत सिंह पाल ने तथा संचालन अजयवीर सिंह पाल एडवोकेट पूर्व जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय पाल महासभा ने किया। बैठक में लक्ष्मण सिंह पाल, लेखराज सिंह पाल, ओमवीर सिंह पाल, दीपक पाल, युवा जिला अध्यक्ष मुरादाबाद रूप किशोर पाल, अंकुर पाल, श्यामलाल पाल, गौरव पाल, चमन पाल, गजेंद्र सिंह पाल, परमवीर सिंह पाल, चंद्रपाल, राजीव पाल, श्यामलाल पाल आदि उपस्थित रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x