तखतपुर। छत्तीसगढ़ के गडरिया समाज (समस्त फिरका) के युवा साथी अब राजनीति के क्षेत्र में रुचि ले रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। नारायण प्रसाद पाली (साहित्यकार) वरिष्ठ नागरिक गडरिया समाज छत्तीसगढ़ ने बताया कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी रायपुर के अभिमन्यु धनगर पार्टी को अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं संतोष पाली जिला मुंगेली ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला सचिव पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों अजय हंसा, चंद्रपाल धनगर, गोविंद धनकर, पुरुषोत्तम पाल, अजय पाली, आशीष धनगर, मनोज धनगर, मनीराम पाली, शंकर पाल, अशोक पाल, नारायण प्रसाद पाली, महेश पाली, बहोरन धनकर, मोहित पाली, लखन धनगर, कृष्ण पाली, सुंदर पाली, पन्ना पाली, डॉ. नवीन पाली, प्रदीप पाली, कोमल पाली, लक्ष्मण पाली, दूज राम (कल्लू) आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। –ब्यूरो
छत्तीसगढ़ गडरिया समाज में राजनीतिक चेतना का उदय
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments