तखतपुर। हाल ही में उत्तर प्रदेश ग्राम मोहनी, लालापुर थाना, जिला प्रयागराज में गडरिया पाल समाज के लोगों पर अभद्र टिप्पणी करने एवं महिलाओं से मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने की घटना प्रकाश में आई है। उत्तर प्रदेश में गडरिया पाल समाज के लोगों पर विगत एक दशक से समय-समय पर प्राणघातक हमले हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए नारायण प्रसाद पाली साहित्यकार एवं वरिष्ठ नागरिक गडरिया समाज छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक प्रयागराज तथा समाज के पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर संपूर्ण मामले की न्यायिक जांच करते हुए दोषी लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। -ब्यूरो
गडरिया पाल समाज पर अभद्र टिप्पणी कर मारपीट करने वाले पर कार्यवाही की मांग
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments