Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

उमंग-तरंग…

(1)
जीवन में भर लो उमंग
आशा और उम्मीद की उठती रहें तरंग
मन-मंदिर में खुशियों के दीप जलें।
सुंदर सुगंधित मधुकर फूल गुलशन में खिलें।
पूर्णिमा का मधुर चांद गगन में धीरे-धीरे चले।
उचित समय आने पर तरुवर फूले- फले।
(2)
सुख-दु:ख हैं जीवन की धूप-छांव।
आगे बढ़, मजबूती से रख जीवन की डगर पर पांव।
संघर्ष करने के बाद ही जीवन में, सफलता का सुख मिले।
पतझड़ के बाद ही ऋतुराज बसंत में, जीवन-पथ में नए फूल खिले।
(3)
प्रात:काल शीतल समीर मंद पवन का झोंका।
पूर्व में उगता सूरज, दिन-प्रतिदिन देता उज्ज्वल सुनहरे जीवन का मौका।
घोर अंधेरी रात हो या भयंकर
आंधी-तूफान हो जीवन में भले!
सत्य-पथ पर, कर्म-पथ पर, जीवन में सदैव आशा का दीपक जले!!
(4)
घर, परिवार, कुटुंब, समाज देश और दुनिया सारी।
आशा-उम्मीद, उमंग-तरंग का तराना
सुनाती बुलबुल और कोयल प्यारी।
संकल्प शक्ति, उच्च-विचार,
प्रेम-सद्भाव से जीवन फूले-फले!
लो आई दिवाली! जीवन-पथ पर,
कर्तव्य-पथ पर, जीवन में खुशियों के दीप जले!!
1.‘आज पूरा विश्व एक ग्लोबल मंच में तब्दील हो गया है जहां दुनिया के अलग-अलग रंग एक साथ देखने को मिलते हैं।’

  1. ‘अपनी प्रतिभा का उपयोग ने करना स्वयं के प्रति अन्याय है।’
  2. ‘चरित्र का उत्कर्ष मनुष्य जीवन को आशाओं से रंग देता है।’
    -घनिष्ठ हंस, पलवल
    मो. 9599737902

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x