दिल्ली। स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति समाजोत्थान न्यास की परम्परागत प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को होने वाली कार्यकारिणी की मासिक बैठक 5 अप्रैल को राजपुरा गुड़मंड़ी के आर्य समाज मंदिर में विधिवत रूप से सम्पन्न हुई। कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने-अपने विचार खुले रूप में रखे। समाज में शिक्षा, संस्कृति, संस्कार व संगठन पर बल देते हुए अधिकांश सदस्यों ने मत प्रकट किये। समाज में विघटन पैदा करने वालों के प्रति सचेत रहने को भी सभी ने सहमति प्रदान की। जल्दी ही न्यास द्वारा दिल्ली में एक विशाल कार्यक्रम करने की योजना पर भी विचार किया गया। कुल मिलाकर न्यास के सभी सदस्यों ने बैठक को बहुत सफल बताया। यह जानकारी भागमल पाली ने दी। -ब्यूरो
स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति समाजोत्थान न्यास की मासिक बैठक सम्पन्न
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments