Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

जौनपुर में एसटीएफ ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया

जौनपुर। ग्राम सभा नरी, थाना तेजीबाजार में 15 वर्षीय आशीष पाल की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस दु:खद घटना की सूचना प्राप्त होते ही 8 अप्रैल को शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया की टीम तत्काल पीड़ित परिवार के घर पहुंची और शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। तत्पश्चात टीम द्वारा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर विधिक प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम भी करवाया गया। इस मौके पर शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के प्रदेश सचिव (अधिवक्ता) अनिश कुमार पाल, रमेश पाल ब्लॉक अध्यक्ष, आशीष पाल टाइगर, अभिनेष पाल, सूर्य प्रकाश पाल, पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र पाल, पंचू पाल, सूरज पाल (यूपीपी), अशोक पाल, पंकज पाल, नीरज पाल, रोहित पाल, राहुल पाल, डॉ. सुरेश कुमार पाल, संजय पाल सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x