Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

मुरादाबाद में पाल, बघेल, धनगर समाज की राजनीतिक चिंतन बैठक का आयोजन

मुरादाबाद। मंडी समिति के पीछे एकता कॉलोनी के पास 12 अप्रैल को हेतराम सिंह पाल के आवास पर पाल बघेल धनगर समाज की राजनीतिक चिंतन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता योगेंद्र सिंह पाल तथा संचालन अजयवीर सिंह पाल एडवोकेट ने किया। पाल समाज के जागरूक लोगों ने समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी के विषय में अपने-अपने विचार रखे और वर्तमान में भाजपा द्वारा संगठन की कार्यशैली पर भी अपने-अपने विचार रखे। समाज के कुछ राजनीतिक व्यक्तियों ने कहा कि भाजपा के स्थानीय नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने पाल समाज की पूर्णरूप से अनदेखी की है, उन्हें यह समाज चुनाव के समय याद आता है जबकि मुरादाबाद मंडल की प्रत्येक विधानसभा में पाल धनगर बघेल समाज काफी संख्या में निवास करता है। मंडल मुरादाबाद में लगभग 6 लाख मतदाताओं वाले समाज का राजनीतिक अस्तित्व स्थानीय नेताओं व जनप्रतिनिधियों की नजर में शून्य है। इसी माह उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला व महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा हो चुकी है। भाजपा की इन संगठन सूचियों में पाल बघेल धनगर समाज को पूर्णरूप से दरकिनार कर दिया गया है जिससे पाल समाज के युवा वर्ग में रोष व्याप्त है। कुछ जनप्रतिनिधि अन्य पिछड़ा वर्ग के समाजों को भाजपा का बंधुआ मजदूर समझ रहे हैं जबकि उन जनप्रतिनिधियों को इस समाज ने बड़ी तन्मयता से वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ाया था और विजयश्री दिलाई थी। आज समाज का जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कोई प्रतिनिधि नहीं है। रूपकिशोर पाल ने कहा कि भाजपा जब से सक्रिय राजनीति में आई है तभी से समाज बीजेपी के साथ जुड़ता गया परंतु इस समाज का राजनीति में उपयोग ही होता रहा है, उपयोग होने के बाद इस समाज को जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद भूल जाते हैं, केवल चुनाव के समय याद करते हैं। वे इस समाज को राजनीतिक अधिकार दिलाने की कोई बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि मंडल के प्रत्येक गांव-गांव जाकर समाज को जागरूक करना होगा क्योंकि जो समाज राजनीति में नहीं उसका कोई विकास नहीं होता। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हम माता अहिल्याबाई होलकर के वंशज हैं, अपना अधिकार व राजनीतिक हिस्सेदारी लेकर रहेंगे। नौबत सिंह पाल मास्टर साहब ने कहा कि मैं भाजपा के लिए समाज को जागरूक करता रहा हूं परंतु आज मुझे अफसोस हो रहा है कि भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधियों ने मेरे समाज के हित में कोई कार्य नहीं किया। अखिल भारतीय पाल महासभा के जिला अध्यक्ष युवा दीपक पाल ने कहा कि वर्ष 2027 में विधानसभा के चुनाव में एकता के साथ सबक सिखा दो। युवा वर्ग माता अहिल्याबाई होलकर की कार्यशैली से प्रेरणा लेकर अपनी राजनीतिक पहचान बनाएगा। बैठक में योगेंद्र सिंह पाल, उत्तम पाल वरिष्ठ नेता भाजपा, ओमवीर सिंह पाल, नरेश पाल, रामकिशन पाल, हेमराज पाल, हरपाल सिंह पाल, अशोक पाल, घासीराम सिंह पाल, डोरी लाल पाल, मयूर पाल, अनिल पाल, परसादी लाल पाल, धर्मेंद्र सिंह पाल, नन्हे सिंह पाल, रामलाल पाल, अंकुर पाल, मास्टर सर्वेश सिंह पाल, गौरव पाल, मोनू पाल आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x