रायपुर। आल इंडिया धनगर महासभा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष अनिल धनगर ने छत्तीसगढ़ प्रवास अंतर्गत 14 अप्रैल को रायपुर में छत्तीसगढ़ धनगर गडरिया समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात की। नारायण प्रसाद पाली (साहित्यकार) ने बताया कि आशीष धनगर के कार्यालय में सर्व गडरिया समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय हंसा, अभिमन्यु धनगर प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रायपुर, जिला अध्यक्ष धनगर गडरिया समाज कपूर चंद्र धनगर से उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रवीण पाल रायपुर, श्रीमती ममता पाल, राजेश पाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राहुल धनगर, धर्मेंद्र धनगर, कटनी के जिला अध्यक्ष भगवान दास पाली एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। सभी को धनगर वाटिका पत्रिका पठन हेतु उपलब्ध कराई गई। -ब्यूरो
अनिल धनगर ने की छत्तीसगढ़ धनगर गडरिया समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments