सीतापुर। 15 अप्रैल को गांव रामपुर बहरीमऊ में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन भारतीय संविधान विचार मंच के तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि मास्टर रामगोपाल भारती (महिला जिलाध्यक्ष सीतापुर के पति), जी.सी गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष, रामाधार रावत, भगवती प्रसाद धनगर ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। शंकर लाल रावत नेताजी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजक केशव राम बौद्ध व उनके सुपुत्र रामलखन रावत (लकी) थे। संचालन रामसागर धनगर ‘परिवर्तन’ प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष लोकमाता अहिल्याबाई होलकर यूथ ब्रिगेड-सीतापुर ने किया। प्रभा पाल धनगर, जनक दुलारी, देवकी, लक्ष्मी, शांति, मालती देवी, राजकुमारी, रामलाल रावत, दिनेश प्रकाश रावत, सुरेश प्रकाश रावत, अमित कुमार रावत, श्यामू भार्गव, मोहनलाल रावत, रामसागर रावत, माता प्रसाद धनगर, जगतपाल रावत आदि सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव मनाया गया। -ब्यूरो
रामपुर (बहरीमऊ) में संविधान निर्माता का जन्मोत्सव मनाया गया
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments