Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

पूर्व पार्षद कैलाश पाल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कानपुर। नगर के पूर्व पार्षद रहे कैलाश पाल 17 अप्रैल को इस नश्वर संसार को छोड़कर देवलोक की यात्रा पर प्रस्थान कर गए। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे कैलाश पाल अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। कैलाश पाल ने पार्षद रहते हुए अपने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य किए। आम जनता की समस्याओं को लेकर वे सदैव सजग रहते थे और हर वर्ग के लोगों के बीच उनकी मजबूत पकड़ थी। उनके निधन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक जनसेवक को खो दिया है। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। लोगों का कहना है कि कैलाश पाल का जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। -वीरेंद्र पाल ‘नवतेज’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x