
मुजफ्फरनगर। अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पाल का 19 अप्रैल को बच्चन सिंह कॉलोनी स्थित रविन्द्र चंदेल के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रविन्द्र चंदेल द्वारा किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित लोगों ने जिला अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के महासचिव देशपाल, कोषाध्यक्ष विनय पाल, उपाध्यक्ष अनिल पाल एवं भूषण पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त समाज के कृष्ण पाल, विशाल पाल, विनोद पाल, संगठन मंत्री विजय पाल (नासिरपुर), अनिल पाल, महक सिंह पाल, अमित पाल (पचैण्डा खुर्द), नितिन, अनुज, सुमित, कमल पाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने एवं समाज के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी से एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। -ब्यूरो