Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

पालघर में महादेव जानकर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

पालघर। नालासोपारा पूर्व में राष्ट्रीय समाज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। इस अवसर पर शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम पाल, मुंबई अध्यक्ष शेषधर पाल, पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महादेव जानकर का आत्मीय स्वागत किया तथा जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाजहित, संगठन की मजबूती और जनसेवा को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने महादेव जानकर के नेतृत्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। जन्मदिन समारोह सौहार्द, उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला रहा। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x