फतेहाबाद (आगरा)। दाऊजी गार्डन में वीर एकलव्य सेवा संस्था ने अपना तृतीय स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ एकलव्य की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करने से हुआ। इस अवसर पर मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (अध्यक्ष-बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी) को ‘मानवता दूत सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें सम्मान पत्र, अंग वस्त्र प्रदान किए गये। वीर एकलव्य सेवा संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कुरीतियों, विधिक सेवाओं व अन्य सामाजिक कार्यों पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मौजूद रहे अवधेश कुमार निषाद, विकास वर्मा, भूरीसिंह, पीतम सिंह, हिम्मत सिंह, निहारिका, विनोद कुमार आदि। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए उचित भोजन की व्यवस्था की गई। कुल मिलाकर कार्यक्रम पूर्णत: सफल रहा। -ब्यूरो
मानवता दूत सम्मान से सम्मानित हुए मुकेश
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments