भोपाल। अखिल भारतीय पाल महासभा के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के अवसर पर 45वां निशुल्क आदर्श विवाह सम्मेलन यहां बड़े ही धूमधाम से राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि भोपाल नगर निगम की महापौर श्रीमती मालती राय ने अपने उद्बोधन में इस आयोजन के लिए समस्त पाल समाज एवं शैतान सिंह पाल की प्रशंसा की। निशुल्क आदर्श विवाह की अध्यक्षता शैतान सिंह पाल ने की। अखिल भारतीय पाल महासभा के तत्वावधान में लगातार 45 वर्ष से निशुल्क आदर्श विवाह विट्ठल मार्केट दशहरा मैदान में होता चला आ रहा है। बारात बड़े धूमधाम से निकाली गई। ऊंट व रथों पर दूल्हा-दुल्हन शाहपुरा शैतान सिंह मार्केट से चलकर मुख्य मार्ग से होते हुए विट्ठल मार्केट दशहरा मैदान में पहुंचे। इस आयोजन में राष्ट्रीय महासचिव मलखान सिंह पाल, राष्ट्रीय महामंत्री गेंदालाल पाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह पाल, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल, प्रदेश महामंत्री धर्मदास बबलू पाल, सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। -ब्यूरो
भोपाल में धूमधाम से सम्पन्न हुआ 45वां निशुल्क आदर्श विवाह सम्मेलन
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments