
मेरठ। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता बिजेन्द्र पाल के प्रतिष्ठान रोहित कॉस्मेटिक्स एवं जनरल स्टोर का भव्य उद्घाटन 22 अप्रैल को यहां घोपला रोड रिठानी में मेरठ दक्षिण विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय सचिव कृपाल सिंह पाल, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश पाल, युवा जिलाध्यक्ष दीपक पाल, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष तपेश पाल, संदीप पाल फाजलपुर, गुलशन पाल, चन्द्रपाल मोहकमपुर, सुरेन्द्र पाल प्रधान, मास्टर गजराज सिंह, पूर्व पार्षद रमेश चन्द पाल, राजेन्द्र पाल गेसूपुर, तेजवीर सिंह पाल, किरन पाल सिंह, पत्रकार निरंजन सिंह पाल, मास्टर महेश पाल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवियों एवं राजनीतिज्ञों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर विभिन्न लोगों को सम्मानित भी किया गया। -ब्यूरो