हरदोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में यहां बघौली चौराहा स्थित माँ यशोदा पब्लिक इण्टर कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दसवीं कक्षा की राधा तिवारी ने पूरे कॉलेज में सर्वाधिक 93% अंक प्राप्त कर टॉप किया वहीं जाह्नवी सिंह ने 92% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व श्रद्धा गौतम ने 90% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिना अंसारी 89%, पायस वर्मा 89%, सुमित राठौर 88%, शनि बाबू राजवंशी 87%, अवनीश कुमार 87%, वैष्णवी वर्मा 86%, नितिन राणा 86%, अजय कुमार 86%, निर्देश वर्मा 85%, चंद्रभान 85%, अंकुल वर्मा 85%, अनूप कुमार 85%, कोमल देवी 85%, शिखा देवी 85%, सुभाष 84%, अविरल शर्मा 84%, शिवम 83%, अभिराज 83%, रितेश राज सिंह 82%, उजाला मौर्य 81%, साधना 81%, हिमांशी द्विवेदी ने 81% अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट के छात्र/छात्राओं में अभिषेक सिंह 91% अंक पाकर कॉलेज में प्रथम व शिवम राठौर 88% प्राप्त कर द्वितीय, वर्षा गौतम व शालिनी वर्मा ने 87% प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। धीरज 84%, मुस्कान राठौर 83%, शिवानी वर्मा 83%, विशाल 80%, काजल गौतम 80%, अंकिता रावत 80%, मोनी देवी 80%, प्रिया पाल 80%, सृष्टि राज सिंह ने 80% अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर प्रबंधक अरविंद कुमार पाल ने कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। -ब्यूरो
माँ यशोदा पब्लिक इण्टर कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर से क्रांतिकारी बाजी मारी
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments