मेरठ। मलियाना स्थित लिटिल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए 25 अप्रैल को एक शानदार एवं मनोरंजक पूल पार्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बच्चों ने जलक्रीड़ाओं, मनोरंजक खेलों, संगीत और विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ मनोरंजन, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता के अवसर प्रदान करना था। रंग-बिरंगी सजावट, उत्साहपूर्ण वातावरण और सुरक्षा के विशेष प्रबंधों के बीच बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय के प्रबंधक लोकेश पाल व मनीष गुप्ता ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित स्टाफ एवं सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। अभिभावकों एवं अतिथियों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की और बच्चों के लिए इसे यादगार अनुभव बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा भाटिया ने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे रचनात्मक एवं आनंददायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। -ब्यूरो
लिटिल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में भव्य पूल पार्टी का आयोजन
5
1
vote
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments