लखनऊ। राष्ट्रीय समाज पार्टी ने प्रेस क्लब में कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जिसमें उत्तर प्रदेश की भंग कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। मुख्य अतिथि बालकृष्ण लैंगरे मुख्य राष्ट्रीय महासचिव, विशिष्ट अतिथि नरेश कुमार कीर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रहे। उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नरेश कीर ने बताया कि पार्टी उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने जा रही है। बता दें कि एनडीए का घटक दल रही राष्ट्रीय समाज पार्टी अब उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से दलित, उपेक्षित, शोषित समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए वचनबद्ध है। राष्ट्रीय समाज पार्टी शिक्षा, चिकित्सा, बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर चुनावी अखाड़े में उतरेगी और महादेव जानकर साहेब की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करेगी। राष्ट्रीय समाज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री महाराष्ट्र सरकार महादेव जानकर साहेब ने सर्व समाज के लोगों को आगे बढ़ाने, शोषित, वंचित, उपेक्षित समाज को राजनीतिक भागीदारी देने के लिए पार्टी का गठन किया जिससे राजनीतिक सोच रखने वाले लोगों को राजनीतिक प्लेटफार्म देकर समाज सेवा का अवसर दिया जा सकता है। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मंडल अध्यक्ष लखनऊ सरवन पाल थे, उन्होंने ही कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिला अध्यक्ष पारस पांडे व उनकी टीम के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुपम पाल, भूरे सिंह, प्रमोद चौधरी, राजू पाल, कुलदीप पाल, अभिषेक पाल, एड. संतोष पाल, नेत्रपाल, शिवकुमार यादव, ब्रिजेश कुमार आदि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। -ब्यूरो
राष्ट्रीय समाज पार्टी ने 2027 चुनाव हेतु भरी हुंकार
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted