Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

गडरिया ढेंगर समाज बिलासपुर की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

बिलासपुर। गडरिया ढेंगर समाज बिलासपुर की बैठक ग्राम चुलघट प्राथमिक शाला भवन परिसर में हुई। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के छायाचित्र का पूजन-अर्चन कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अहिल्याबाई होल्कर जयंती बिलासपुर, तखतपुर एवं विजयपुर में मनाने हेतु विचार-विमर्श का निर्णय लिया गया। इसी तरह सामाजिक भवन निर्माण के लिए विधायक तखतपुर से सामाजिक स्तर पर भेंट करने का निर्णय लिया गया। अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा कर सकारात्मक निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता पन्ना पाली जिला अध्यक्ष द्वारा की गई। नारायण प्रसाद पाली प्रदेश संगठन मीडिया प्रभारी ने बताया कि बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी बहोरन धनकर, विदेशी धनगर, चंदू पाली, कृष्ण पाली, दूज राम पाली (कल्लू), बलवीर सिंह धनगर, अजय पाली, रमेश पाल, मनोज धनगर, गोपाल पाली, श्रवण पाली, शोभित पाली, भरत पाली, रोहित धनगर, लखन लाल धनगर, लक्ष्मण पाली, डॉ. मोहित पाली, योगेश्वर पाली, बलराम पाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी व प्रतिनिधि सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन एवं आभार व्यक्त नारायण प्रसाद पाली प्रदेश मीडिया प्रभारी द्वारा किया गया। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x