
मेरठ। यहां मोहकमपुर स्थित सुमित्रा देवी पब्लिक स्कूल के जिला टॉपर छात्र किशंक को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ में 3 मई को एक लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व 2 मई को सुमित्रा देवी पब्लिक स्कूल मोहकमपुर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में जिला टॉपर स्टूडेंट का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष जयपाल सिंह ने की और मुख्य अतिथि कर्मवीर गुमी पूर्व चेयरमैन, नेता हरनारायण सिंह, पुष्पेंद्र कसाना, हेमंत कुमार अध्यक्ष एसबीएस पब्लिक स्कूल, अनुज बंसीवाल, सतबीर लिसाड़ी पूर्व प्रधानाचार्य, अनुज कुमार, विजेंद्र कुमार, चंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। स्कूल के छात्र किशंक को 94% अंक लाकर जिला मेरठ में टॉपर (टॉप-10) आने पर 3351 रुपये नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं माता-पिता को एक शॉल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल में दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों वंशिका 86%, जिया 86% और देव 86% को प्रशस्ति पत्र व 1251 रुपये का नकद पुरस्कार एवं माता-पिता को शॉल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों को बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का आह्वान करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की और कहा कि इसी प्रकार सफलता उनके कदम चूमती रहे। अंत में प्रधानाचार्य रूपेश कुमार व उप प्रधानाचार्य राजू सर एवं शिक्षक गणों ने अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें गेस्ट आॅफ आॅनर प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। अंत में अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कार्यक्रम का समापन करते हुए कहा कि क्षेत्र के बच्चों ने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन कर इतिहास बना दिया है। उन्होंने समस्त अतिथि गणों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और टॉपर बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। अंत में समस्त टॉपर स्टूडेंट, समस्त अतिथि गणों एवं उपस्थित अभिभावकों को स्कूल की ओर से जलपान एवं मिष्ठान ग्रहण कराया गया। सैकड़ों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की उपस्थिति में कार्यक्रम काफी शानदार व यादगार रहा। -ब्यूरो