टूंडला। धनगर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा गांव आलमपुर और मतामई में धनगर समाज की मीटिंग 10 मई को हुई। मीटिंग में बोलते हुए धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व मानवाधिकार सर्वेक्षण के जिला अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने अपील की कि वह जाति जनगणना में एससी दर्ज कराने में मदद करते हुए जनगणना में भूमिका अदा करें। यदि तहसीलों में प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता है तो सभी धनगर समाज एकत्रित होकर जिलाधिकारी, तहसीलदार, विधायक, ब्लॉक प्रमुख आदि के पास जाकर मांग करें कि प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। उसके बावजूद भी प्रमाण पत्र जारी नहीं होता है तो आंदोलन करें। इस अवसर पर मातृ दिवस के उपलक्ष्य में समाज की महिलाओं को सम्मानित किया गया। भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि मां पहली शिक्षक होती है। मां की ममता और त्याग हमारे जीवन की नींव है जो हमेें अंधेरे में उजाला दिखाती है। इस दौरान ममता धनगर, मनपाल सिंह धनगर, गीता देवी धनगर, हार्वे धनगर, गुड्डी देवी धनगर, विमला देवी धनगर, रामवती, रामबेटी, गंगा, सीता देवी धनगर, कामिनी देवी, मोनी धनगर, मयंक धनगर, रामस्वरूप धनगर, पप्पू धनगर, सेवा धनगर, मदन लाल धनगर, संजू धनगर, रामगोपाल धनगर, हेमलता धनगर, जोगेंद्र, धनराज पाल सिंह धनगर, गुड्डी देवी, ज्योति, प्रेमलता, अंजनी, महेंद्र प्रताप सिंह धनगर, रमेश धनगर, सचिन धनगर, आशीष धनगर, प्रवीण धनगर, सौरव धनगर, अंकित धनगर, दीपांशु धनगर, नितिन धनगर, सचिन धनगर, विवेक धनगर, रामदेव धनगर आदि उपस्थित रहे। -ब्यूरो
मातृ दिवस पर समाज की महिलाओं को सम्मानित किया
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments