बिलासपुर। विकासखंड कोटा करगी रोड स्थित सर्वोदय साहित्य कला संस्थान के तत्वावधान में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारायण प्रसाद पाली वरिष्ठ नागरिक एवं साहित्यकार गडरिया समाज छत्तीसगढ़ ने बताया कि वार्षिक सम्मेलन में पुस्तक विमोचन, विचार गोष्ठी, काव्य गोष्ठी हुई जिसमें छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के साहित्यकारों व कवियों ने भागीदारी निभाई। गडरिया समाज के सम्मानित कवि जोहान भार्गव को साहित्य संस्थान द्वारा काव्य पाठ प्रतियोगिता सम्मान से सम्मानित किया गया। -ब्यूरो
सर्वोदय साहित्य संस्था के कार्यक्रम में जोहन भार्गव सम्मानित
Facebook
Linkedin
WhatsApp