Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

कंपाउंडर श्याम सुंदर बघेल के तीन बच्चे बनेंगे डाक्टर

आगरा। बोदला के रहने वाले कंपाउंडर श्याम सुंदर बघेल की कहानी एक मिसाल बन गई है। सीमित आय के बावजूद उन्होंने चार में से अपनी तीन संतानों को डाक्टर बनाने का सपना पूरा कर दिखाया। चार वर्ष पहले सबसे बड़ी बेटी गुंजन, दो वर्ष पहले बेटे जतिन और अब सबसे छोटे बेटे सचिन ने नीट पास कर परिवार का नाम रोशन कर दिया है। श्याम सुंदर खंदारी स्थित मंगलकामना में कंपाउंडर हैं। उनकी पत्नी सीमा बघेल गृहिणी हैं। श्याम सुंदर ने कहा कि यही एक पिता के लिए सच्ची कमाई है। बच्चों की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। अपना पूरा जीवन इन्हीं को समर्पित कर दिया। आज फल मिल रहा है। सबसे बड़ी बेटी गुंजन बघेल ने वर्ष 2022 में नीट पास किया था। वे वर्तमान में लखनऊ के सरदार पटेल मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। उनके बाद बेटे जतिन ने 2024 में नीट पास किया और दिल्ली के यूनिवर्सिटी कालेज आफ मेडिकल साइंसेज से एमबीबीएस कर रहे हैं। अब सबसे छोटे बेटे सचिन ने भी नीट 2025 पास कर लिया है। सिंपकिंस स्कूल से 12वीं में 85 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले सचिन ने आल इंडिया रैंक 16969 हासिल किया है। सचिन ने बताया कि उन्हें बड़े भैया और दीदी से मार्गदर्शन मिला है। मम्मी और पापा ने भी हमेशा साथ दिया। श्याम सुंदर की छोटी बेटी वैष्णवी वर्तमान में रेलवे परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। इन उपलब्धियों के लिए पूरे परिवार को हरिकमल दर्पण की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x