Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

महादेव जानकर के हस्तक्षेप के बाद सऊदी अरब से शिवम पाल का पार्थिव शरीर भारत पहुंचा

मुम्बई। सऊदी अरब में मृत उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले के बनथर गांव निवासी शिवम पाल पुत्र रामविलास का पार्थिव शरीर आखिरकार 11 अगस्त को भारत पहुंच गया। परिवार करीब 10 दिनों से अपने बेटे के पार्थिव शरीर के भारत आने की आस लगाए बैठा था। परिवार सभी से गुहार लगा रहा था लेकिन असफलता ही मिली, निराश परिवार ने 10 अगस्त को राजबहादुर पाल के माध्यम से जानकर साहब के पास अपनी गुहार लगाई। इस मामले में राष्ट्रीय समाज पक्ष के संस्थापक अध्यक्ष महादेव जानकर साहब ने परिवार की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया था। इस पर विदेश मंत्री के स्तर से मामले में सीधे हस्तक्षेप किया गया, जिसके बाद विदेश मंत्रालय एवं भारतीय दूतावास, रियाद के संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई तेज की और शिवम पाल के पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी हुई। परिवार ने इस कठिन समय में तत्काल पहल करने के लिए महादेव जानकर साहब, केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्रालय तथा भारतीय दूतावास, रियाद के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। महादेव जानकर साहब ने कहा कि ‘मुसीबत की घड़ी में हर भारतीय परिवार के साथ खड़ा होना हमारा दायित्व है। शिवम पाल के परिवार को न्याय और राहत मिले, यही हमारी प्राथमिकता थी।’ -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x