Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

गडरिया समाज के युवाओं से अपील!

गडरिया समाज के युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत और आने वाले कल की उम्मीद हैं। मैं समाज के युवाओं से एक ही बात कहना चाहता हूँ कि शिक्षा को अपना सबसे बड़ा लक्ष्य बनाइए। शिक्षा वह रोशनी है जो अँधेरे रास्तों को भी रोशन कर देती है। जब आप शिक्षित होंगे, तब आपके भीतर समझदारी आएगी। समझदारी आएगी तो अपने परिवार, समाज और बड़ों के प्रति सम्मान का भाव जागेगा। यही सम्मान समाज को जोड़ता और मजबूत बनाता है। इसलिए मेरी आपसे विनती है कि हर बुरी आदत से दूर रहिए। नशा, गलत संगति और समय की बर्बादी आपके सपनों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। पढ़ाई के लिए हर सही और ईमानदार रास्ता अपनाइए। मेहनत कीजिए, संघर्ष कीजिए, पर अपनी शिक्षा को मजबूत कीजिए। अपने सपनों पर भरोसा रखिए और लगन से उनके पीछे लगे रहिए। याद रखिए, आपका विकास आपके परिवार का विकास है। आपके परिवार का विकास समाज का विकास है। समाज का विकास प्रदेश का विकास है और प्रदेश का विकास ही देश का विकास है। इसलिए सबसे पहले अपने आप पर और अपनी शिक्षा पर ध्यान दीजिए। पढ़िए, आगे बढ़िए और अपने समाज का नाम रोशन कीजिए। शिक्षित बनो, संगठित रहो, आगे बढ़ो!
-आर.के. पाल
राज्य कर विभाग, कानपुर
मो. 9794992929

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x