Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

जागरूकता में ही हम सब लोगों की भलाई है!

आजादी के बाद से ही सभी पार्टियों ने हमारे समाज को केवल वोट बैंक समझा है। किसी ने भी हमारे समाज की परेशानियों को नहीं समझा है। नौबत तो यहाँ तक आ गई है कि हमारी गिनती तक नहीं करते हैं ये लोग। अब समय आ गया है कि हमारे समाज के लोगों को कुछ करना चाहिए, इन सभी पार्टियों को यह अहसास कराया जाना चाहिए कि ह्यहम हैं, हमारी भी गिनती हैह्ण। इसके लिए-

  1. सभी पार्टियों के खिलाफ जिन्दाबाद-मुर्दाबाद के नारों से इस बात का अहसास कराना होगा।
  2. जितना भी हो सके इस बार हमें आपस में मिलजुलकर ही लड़ना होगा।
  3. इन सभी पार्टियों की ह्यफूट डालो शासन करोह्ण वाली नीतियों को समझना होगा।
  4. अपने अधिकारों की रक्षा अब स्वयं मिलकर करनी होगी।
  5. कोई भी पार्टी हमारे समाज का हित चाहती है या नहीं, इसको पूरे प्रदेश स्तर पर देखना होगा।

अंत में, हमें अपने विवेक से काम लेना होगा। किसी के भी बहकावे में नहीं आकर अपना और समाज दोनों का हित और अनहित देखना होगा। ह्यवोट हमारा और राज तुम्हारा, अब नहीं चलेगा, नहीं चलेगा।ह्ण साथ रहेंगे साथ चलेंगे। दृढ़निश्चय करो और बदल दो हमारे समाज की तस्वीर को। जो समाज के साथ हैं, हम उनके साथ हैं। जिसकी जितनी भागेदारी उतनी उसकी हिस्सेदारी। अभी भी वक्त है, जागो उठो और आगे बढो। आओ मिलकर साथ चलें एक बेहतर भविष्य के लिए। आवाज एक, समाज एक, जागो और जगाओ। जागरूकता में ही हम सब लोगों की भलाई है।
-शेफर्ड नन्दकिशोर धनगर
मो. 9810624224

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Shepherd NAND KISHORE Dhangar

आभार व धन्यवाद जी

संबंधित खबरें

Scroll to Top
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x