टूंडला। 17 अक्टूबर को धनगर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा धनगर महापंचायत ग्राम पंचायत बन्ना में आयोजित की गई। महापंचायत को संबोधित करते हुए धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व मानव अधिकार सर्वेक्षण के अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की तहसील मिश्रिख में धनगर समाज के लोग धनगर अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट की मांग एकजुट होकर करने गए थे, तहसील प्रशासन ने धनगर समाज को जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने का आदेश तो नहीं दिया किंतु धनगर जाति प्रमाण पत्र की मांग करने वाले धनगर समाज के विरुद्ध झूठा अभियोग दर्ज कर दिया है जिससे धनगर समाज में काफी आक्रोश है। जिला प्रशासन द्वारा समाज के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। धनगर समाज प्रदेश के मुखिया से मांग करता है कि शासनादेश का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो और शासनादेश के तहत प्रदेश की प्रत्येक तहसील में प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। धनगर समाज ने पंचायत में कहा कि टूंडला शहर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा लगाने की मांग धनगर समाज विगत कई वर्षों से करता चला रहा है। पूर्व में लगी होलकर प्रतिमा को प्रशासन द्वारा हटाकर गायब कर दिया था। धनगर समाज ने कई बार प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर टूंडला में प्रतिमा स्थापित किए जाने के लिए ज्ञापन दिया था। अब लोकमाता की प्रतिमा टूंडला चौराहे पर स्थापित होगी जिससे समाज में हर्ष है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया गया। पंचायत में ममता धनगर, विजय सिंह धनगर अध्यापक, डॉ. प्रेम दत्त धनगर, रणवीर सिंह धनगर, कुसमा देवी धनगर, नाहर सिंह धनगर, सेवा धनगर, भूपेंद्र इंदिरा धनगर, प्रेमचंद धनगर, मधुबाला धनगर, मनीष धनगर, मुस्कान धनगर, मालती देवी धनगर, सोमवती देवी धनगर, पदम सिंह धनगर, बच्चू सिंह धनगर, मंगल सिंह धनगर, धीरज धनगर आदि मौजूद रहे। -ब्यूरो
टूंडला में धनगर महापंचायत का आयोजन
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted