Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति द्वारा नारायण प्रसाद पाली सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ गडरिया ढेंगर समाज के वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक एवं सामाजिक रचनात्मक कार्यों में निरंतर लगे रहने वाले समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी नारायण प्रसाद पाली सुपुत्र स्वर्गीय विशाल प्रसाद पाली का सम्मान साहित्य सृजन एवं सेवा कार्यों के लिए साथी संदेश समाचार पत्र के स्थापना दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति चंद्रभूषण बाजपेई ने किया। इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, प्रधान संपादक रायपुर मलया बनर्जी, राष्ट्रीय प्रयास प्रशासन बिलासपुर के साहित्यकार डॉक्टर राघवेंद्र दुबे, विवेक तिवारी, वरिष्ठ कवि शीतल पाटनवार एवं बड़ी संख्या में प्रदेश के साहित्यकार, पत्रकार, प्रबुद्ध नागरिक, शिक्षाविद एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। भव्य कार्यक्रम में नारायण प्रसाद पाली को शाल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। नारायण प्रसाद पाली को भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा दो बार, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं राष्ट्र के विभिन्न धार्मिक व आध्यात्मिक संगठनों द्वारा भी पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें गडरिया धनगर समाज के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं संप्रेषित की हैं। -निरंजन लाल धनकर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x