जौनपुर। 25 अक्टूबर को ‘पाल सेवा संघ’ के प्रदेश अध्यक्ष बंशराज पाल के आवास पर ग्राम बड़ेरी, मड़ियाहूँ में ‘पाल सेवा संघ’ की प्रदेश कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश कमेटी के तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में ‘पाल सेवा संघ’ के उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जनपद-कमेटियों के गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार कैलाशनाथ पाल एवं प्रदेश सचिव हौसिला प्रसाद पाल (प्रवक्ता- इंटर कालेज) ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। ‘पाल सेवा संघ’ के संयोजक डा. एल.बी. पाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष सियाराम पाल (प्रबन्धक डिग्री कालेज), उप सचिव पूर्व ग्राम प्रधान चन्द्रेश पाल एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। -बंशराज पाल
पाल सेवा संघ की प्रदेश कमेटी की एक बैठक सम्पन्न
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted