दिल्ली। स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति समाजोत्थान न्यास (एसएसएसएस) द्वारा समाज के करीब 60 छात्रों की वैकल्पिक प्रतियोगी परीक्षा-2026 कनॉट प्लेस में सम्पन्न हुई। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने अपने ज्ञान के अनुभव से परीक्षा संपूर्ण की। न्यास टीम द्वारा मौके पर ही अनुभवी अध्यापकों द्वारा कापियां जांच कर प्रत्येक ग्रुप के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पारितोषिक, प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। बीस से अधिक सहयोग कर रहे अध्यापकों, एग्जामिनरों व अन्य कार्यकर्ताओं को भी मोमेंटोज देकर उत्साहवर्धित किया गया। प्रमुख समाजसेवी सत्यपाल पाल ने सभी छात्रों को मोटीवेट किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों व उनके अविभावकों तथा न्यास के सभी साथियों ने इस तरह के सामाजिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और न्यास के पदाधिकारियों से ऐसे ही प्रोग्राम भविष्य में भी कराने की अपील की। कार्यक्रम संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार पाल ने घोषणा की कि हम ऐसे प्रोग्राम साल में दो बार अवश्य करेंगे। उन्होंने कमजोर छात्रों को फ्री कोचिंग कराने का भी भरोसा दिलाया। इस वैकल्पिक प्रतियोगी परीक्षा 2026 कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद, सोनीपत, नोएडा, लोनी, बदरपुर इत्यादि क्षेत्रों से छात्र उपस्थित हुए। टीम के मुख्य सदस्यों में संरक्षक भागमल पाली, महामंत्री मनोज कुमार, कोआर्डिनेटर विरेंद्र कुमार पाल, सदस्यगण तेजपाल सिंह पाल, श्रीमती पूनम पाल, परमवीर, क्षमाशील पाली, प्रकाश पाल, गौरव बघेल, लक्ष्मण सिंह, घनश्याम शर्मा, योगेश दिनकर, चंद्रपाल नीखर, नंदलाल वर्मा, विक्की, धरमवीर सिंह पाल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। -भागमल पाली
60 छात्रों की वैकल्पिक प्रतियोगी परीक्षा-2026 सम्पन्न
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted