Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

जयपाल सिंह पाल सहित बसपा के कई नेताओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

लखनऊ। 26 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रमुख रूप से मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे दारा सिंह प्रजापति एवं बहुजन समाज पार्टी मेरठ के पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि जयपाल सिंह पाल पिछले 30 वर्ष से लगातार बहुजन समाज पार्टी में कर्मठ नेता रहे हैं। वे दो बार नगर निगम मेरठ के पार्षद और दिल्ली प्रदेश के बसपा प्रभारी भी रह चुके हैं। लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, मेरठ के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक सरधना अतुल प्रधान, विजयपाल कश्यप एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रजापति, पाल समाज, कश्यप एवं सैनी समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x