Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

अमरलेख अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्यिक मंच इटावा का तृतीय काव्य महोत्सव सम्पन्न

लखनऊ। सरस्वती चिल्ड्रेन एकेडमी तकरोही विहार इंदिरानगर में ऐतिहासिक कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। कवि सम्मेलन के पहले सत्र में समाज के प्रबुद्ध मनीषियों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय सत्र में लखीमपुर खीरी के कवि पवन पाल की पुस्तक ‘धुँधला-आईना’ का लोकार्पण और कवियों का सम्मान हुआ। सम्मान की श्रृंखला में अहिल्याबाई होल्कर संस्था लखनऊ ने अमरलेख के अध्यक्ष डॉ. राम प्रकाश ‘पथिक’ को डॉ. ‘मुन्ना लाल पाल सम्मान 5100’ व अमर लेख संस्था के संस्थापक ‘कवि रवि पाल खामोश’ को ‘डॉ. उमा शंकर पाल सम्मान 5100’ से सम्मानित किया। कार्यक्रम अपने निश्चित समय 1 बजे अपरान्ह से प्रारंभ हुआ और 8 बजे शाम तक चला। कार्यक्रम के आयोजक राम नरेश पाल (लखनऊ), संयोजक डॉ जितेंद्र ‘जय’ (लखनऊ) रहे। कच्छ गुजरात से आई डॉ. संगीता पाल, डॉ. राम प्रकाश ‘पथिक’ कवि सम्मेलन के अध्यक्ष, संस्था के संस्थापक कवि रवि पाल ‘खामोश’ एवं अमर पाल ‘अमर’ (रायबरेली) के संचालन में डॉ. सुशीला साथी, अर्जेंट सिंह, सोनू पाल निर्भीक, डॉ. जगदीश नारायण ‘गुप्त’, कृष्ण कुमार ‘मोर्य’, डॉ. सुशीला पाल, डॉ. संगीता पाल, ओमपाल सिंह ‘ओम’, अनुज अवनीश पाल ‘कविमन’, पवन पाल, अमरपाल (सरपंच), पुनीत पाँचाल ने शानदार काव्य पाठ किया। -अमर पाल ‘अमर’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x