Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

रोहतक में आगरा के मुकेश हुए सम्मानित

रोहतक। विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति द्वारा लख्मी चंद्र स्टेट यूनिवर्सिटी आॅफ परफॉरमिंग एंड विजुअल आर्ट्स के मिनी आडिटोरियम में आगरा निवासी मुकेश कुमार ऋषि वर्मा को विलक्षणा समाज सारथी सम्मान-2026 प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार और पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इनके साथ ही पद्मश्री डॉ. महाबीर गुड्डू, बोहल शोध मंजूषा के प्रधान संपादक डॉ. नरेश कुमार सिहाग एडवोकेट सहित हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने शिरकत की। कार्यक्रम आयोजक डॉ. सुलक्षणा अहलावत, डॉ. विकास शर्मा, नन्द किशोर, अजित कुमार आदि बधाई के पात्र हैं जिन्होंने आगरा की कलम को विलक्षणा समाज सारथी सम्मान-2026 से सम्मानित किया। हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से मुकेश कुमार ऋषि वर्मा को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x