पलवल। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर बघेल महासभा हरियाणा के तत्वावधान में गौरव गौतम राज्यमंत्री हरियाणा सरकार के पलवल सेक्टर-2 हुड्डा निवास पर पाल बघेल गडरिया समाज की समस्याओं को लेकर मुलाकात की गई जिसमें मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा बनवाने की मांग की गई। पलवल नगर परिषद में कहीं पर भी देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वार बनवाने की भी मांग की गई। इसके अलावा देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम से बाईपास किटवाड़ी रोड पलवल से शेखपुरा वाले रोड पर मीनार गेट तक देवी अहिल्याबाई होलकर रोड का नाम करने का उद्घाटन करने की चर्चा की गई। नगर परिषद पलवल द्वारा बाईपास किट्वरी रोड से शेखपुरा वाया मीनार गेट तक देवी अहिल्याबाई होल्कर रोड का नाम कर दिया गया है जिसका नोटिफिकेशन एवं नगर परिषद में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो चुका है, बहुत जल्द बाईपास खटवारी रोड पर देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम से पत्थर लगवाने का उद्घाटन करने का समय मांगा है। -सतीश बघेल
पाल बघेल गडरिया समाज का प्रतिनिधिमंडल राज्यमंत्री से मिला
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments