कानपुर। शहर के पूर्व पार्षद स्वर्गीय कैलाश पाल के त्रयोदशी संस्कार में 25 अप्रैल को भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर शहर के राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को भावभीनी स्मृतियों के साथ याद किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मेयर प्रमिला पांडे, विधायक सुरेंद्र मैथानी, पार्षद गुंजन शर्मा, पूर्व पार्षद अरुण पाल, पूर्व सांसद राजाराम पाल, को-आॅपरेटिव असिस्टेंट चेयरमैन विजय कपूर, पूर्व एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, पूर्व राज्यमंत्री सतीश पाल, पार्षद प्रत्याशी रहे शिवशंकर पाल तथा समाजवादी पार्टी के नेता सम्राट यादव सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कैलाश पाल केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि जनता के सच्चे सेवक थे। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन समाज सेवा को समर्पित किया और हमेशा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहे। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वे हर वर्ग के लोगों के लिए सदैव उपलब्ध रहते थे। उनके कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली, जिसे आज भी लोग याद करते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि, क्षेत्रीय नागरिक, समर्थक और शुभचिंतक भी उपस्थित रहे। नम आंखों से सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूरा माहौल भावुक बना रहा। अंत में दिवंगत पार्षद के पुत्र अमित पाल और ललित पाल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कैलाश पाल के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज सेवा के कार्य को आगे भी जारी रखेंगे। -वीरेंद्र पाल ‘नवतेज’
पूर्व पार्षद कैलाश पाल के त्रयोदशी संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, शहर के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments