Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

बघेल महासभा ने दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद

पलवल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का उनके निवास चंडीगढ़ में बघेल महासभा हरियाणा की तरफ से देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल धर्मशाला कुस्लीपुर पलवल में करोड़ों रुपये का विकास कार्य करवाने के लिए धन्यवाद किया गया और मुख्यमंत्री को बधाई दी गई। मुख्यमंत्री को बघेल महासभा का एक मांगपत्र भी दिया गया जिसमें पलवल नगर परिषद की सीमा में देवी अहिल्याबाई होल्कर का एक मुख्य द्वार, हुड्डा चौक से लेकर आगरा चौक के बीच भवन कुंड चौक व मीनार गेट पलवल, सोना चौक पलवल में से कहीं एक जगह पर भव्य विशाल आलीशान देवी अहिल्याबाई होल्कर का मुख्य द्वार बनवाने, पलवल जिले के सरकारी अस्पताल का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर रखने, पलवल सामान्य बस स्टैंड का नाम भी देवी अहिल्याबाई होल्कर रखने, फरीदाबाद एनआईटी में 2500 वर्ग गज जमीन देवी अहिल्याबाई होल्कर कम्युनिटी सेंटर बनवाने के लिए देने, मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पलवल जिले के किसी भी चौक पर सरकार की तरफ से रखने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने पांचों मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया और कहा कि किसी भी प्रकार की समाज को समस्या नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बहुत जल्द बघेल समाज से किसी भी बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन में भी समाज को पूरी भागीदारी दी जाएगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी समाज को भागीदारी दी जाएगी। इसके अलावा गडरिया जाति को अनुसूचित जाति में मिलाने के लिए आर्टिकल 341 के तहत प्रदेश सरकार द्वारा अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भिजवाने का भी प्रस्ताव दिया गया। -सतीश बघेल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x