ग्वालियर। डॉ. बृजेश बघेल चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भाजपा दतिया के पिताजी पहलवान सिंह बघेल के आकस्मिक निधन पर 18 अप्रैल को इंदरगढ़ स्थित खेड़ापति सरकार मैरिज गार्डन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व क्षेत्रीय लोग उपस्थित हुए और शोक व्यक्त कर उनकी तस्वीर पर फूलमाला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश दांतरे, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह, जिला पंचायत सदस्य केशव बघेल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोहर बघेल (फौजी), जिला महामंत्री भूरे चौधरी, वरिष्ठ नेता कालीचरण कुशवाह, वीरपाल बघेल, डॉ. अरविन्द पाल कृष्णा हॉस्पिटल, कांग्रेस नेता एडवोकेट जसमंत, समाजसेवी दुर्गेश बघेल, हरिराम पाल, जय पाल, अजय पाल, राम सिंह पाल, धन सिंह नेता, अजय चानना उप निरीक्षक, रामवतार यादव, निराले गोस्वामी, संदीप सिंह गुर्जर सेनपुरा, आज्ञाराम बघेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने स्व. बघेल के व्यक्तित्व और समाज में उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। -अमोलक सिंह बघेल
पहलवान सिंह बघेल की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलब
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted