सम्भल। 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उपजिलाधिकारी गुन्नौर के माध्यम से गुजरात पाल महासभा के अध्यक्ष नेमसिह बघेल द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मांग की गई कि साँकरा गंगा घाट पर जो पुल बना हुआ है उसका नामकरण लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि मातेश्वरी ने पूरे देश में सैंकड़ों मन्दिरों का जीर्णोद्धार कराया, सनातन धर्म की रक्षा के लिये बहुत बड़ा त्याग किया। हमारे पूरे समाज को आशा है कि मुख्यमंत्री अवश्य संज्ञान लेंगे। इस अवसर पर धनगर समाज एकता मंच उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रभानसिंह धनगर, सम्भल जिलाध्यक्ष तेजवीरसिह धनगर, एडवोकेट सोमपालसिंह, रामेश्वर शास्त्री, एडवोकेट अखिलेश, एडवोकेट अशोक कुमार धनगर, एडवोकेट राहुल धनगर, अजय कुमार व रनसिंह धनगर आदि उपस्थित रहे। -ब्यूरो
साँकरा पुल का नामकरण अहिल्याबाई के नाम पर करने की मांग
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted